Monday, 8 June 2015

seekh

जग-मग जग-मग
हर ओर उजाला
किरणों को जोड़े है सवेरा
आया सूरज बाँह फैलाये
नए आसमाँ को पंख लगाए
सपनों  दरवाज़े तोड़ो
खेल कूद से नाता जोड़ो। 

zindagi

तेरी यादों का ज़िक्र मैं
 अपनी बातों में
कैसे ना करूँ ,
करूँ अपनी ज़िन्दगी को
 तेरे बिना कैसे शुरू।
 तेरे दो अंश आज भी हैं
 पास मेरे
पूछेंगे मुझसे वोह
हज़ारों सवाल तेरे
माना तेरे रहते भी
मैंने सारे फ़र्ज़ निभाए थे ,
पर तेरी मौजूदगी ने
वह हौसले दिलाये थे।
तेरे जाने के बाद भी
उठ गयी हूँ मैं
पर तू ये ना समझना
कि तुझे भूल गयी हूँ मैं


fariyaad

तेरी फ़रियाद मैं  किस्से करूँ 
       ज़रा ये तो बता 
तुझे याद में क्यों ना करूँ 
       ज़रा ये तो बता 
 तेरा एहसास मेरी रूह में 
        है आज भी बसा 
तेरा अक्स अब भी मुझ में 
        कहीं है छुपा 
मेरी आँखों में तेरे 
प्यार के आंसूं है आज भी जवाँ। .

Saturday, 6 June 2015

april fool

गधों ने नया इतिहास रचाया 
अपना आदर खुद ही बढ़ाया 
ढोलक मंजीरा शहनाई बजाई 
पहली अप्रैल अपने नाम लिखवाई 

Environment day

नन्ही काली पूछे पौधे  से इक सवाल
तू क्यों यू इठलाता तेरा कहाँ है पड़ाव
पौधा मुस्कुराया थोड़ा इठलाया
बोला ऐ मासूम कली
मेरे ऊँचे बहुत हैं ख्वाब
बढूंगा फैलुंगा पेड़ बनूँगा
मनुष्य का दोस्त सहारा रहूँगा
ताज़ी हवा , फ़ल ,  फूल और छाया
सभी कुछ तो दूंगा
उनकी पीढ़ियों के संग-संग मैं भी बढूंगा। । 

maa tujhe salaam

जग जननि
जग वन्दिनी
आँचल में समाये तूने रंग कई
कभी दिखी ममतामयी
तो कभी  बनी तू शिक्षिका
कभी बनी ढाल तू
तो कभी थी रूप तू दुर्गा का
नौ देवियाँ हैँ तुझमें कहीं
तू दिखती  इस सृष्टि में हर कहीं
तुझसे डरता वो हर इंसान है
जिसने खोई अपनी पहचान है
तू है  झाँसी की रानी भी
तू है यशोदा माई भी
 हर रूप में तू आदर्श बनी
खोली नारी की राह कई
आज करती हूँ तुझको नमन
अपना कण-कण समर्पण